फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में तौल कांटा खराब, किसान रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में पुलिस चौकी के पास मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी पर तौल कांटा खराब होने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस ने जाम खुलवाया। मिल अधिकारियों ने कांटे को ठीक कराकर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

बामनौली गांव में पुलिस चौकी के पास बडौत-बुढ़ाना मार्ग पर मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र सी का कांटा खराब हो गया। दो दिन से क्रय केंद्र पर तौल भी बंद थी। किसान गन्ना से लदी बोगियां एवं ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंच गए। इससे मार्ग पर चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। रूक-रूक कर जाम लगता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। किसानों ने तौल शुरू कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। तौल लिपिक ने मिल अधिकारियों को कांटा खराब होने की जानकारी दी। चार घंटे बाद कांटा ठीक कराकर तौल कराई गई। तौल लिपिक कुशल पाल ने बताया कि गन्ना लोडर कांटे से टकरा गया था। इस कारण कांटे में खराबी थी। इस खराबी को ठीक कराकर तौल शुरू करा दी गई। इस मौके पर बिजेंद्र, मुकेश, बालेंद्र, सोनू माया, वीरसैन, रामकुमार, नरेश, दिनेश, ओमकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें