बागपत। जिले में बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटर की और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू होगा। इसकी तैयारी स्कूलों की ओर से कराई जा रही है। कक्षों में लाइटों की व्यवस्था कर दी गई है।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा दो मार्च को समाप्त हो चुकी है। अब बाहर से आने वाली हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसका मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से शुरू होगा। बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका की जांच होगी। बागपत मूल्यांकन के नियंत्रण एवं प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि आठ मार्च को शुरू होने वाले मूल्यांकन की तैयारी कर ली। इसके लिए 400 परीक्षक कापी की जांच करेंगे। इसके अलावा अलग से अंकेक्षक की भी नियुक्ति कार्य शुरू होने के दौरान की जाएगी। वहीं बड़ौत केंद्र पर छह सौ परीक्षकों को तैनात किए। समय से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा।
बीटीसी के मूल्यांकन में लगे 38 शिक्षक
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014 और 2015 एवं डीएलएड प्रशिक्षण 2017-18 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के 38 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। जिन्होंने बुधवार को मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया।