बागपत। मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने जौहड़ी गांव पहुंचकर फिल्म सांड़ की आंख की लोकेशन का जायजा लिया। शूटिंग देखी और टीम को आवश्यक निर्देश दिए। शूटर दादियों के अलावा गांव के लोगों से मिलें। प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। कलाकारों से भी बातचीत की।
मंगलवार देर शाम गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कामयाब फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप जौहड़ी गांव पहुंच गए। मेरठ रोड स्थित बारू सिंह के आवास पर बनाए गए फिल्म के सेट का भ्रमण किया। निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निधि से मुलाकात की। यहां पर फिल्म को लेकर लोगों ने उत्साह दिखाया। कश्यप ने लोगों से बातचीत की। इस बीच वह प्रशंसकों और कलाकारों से घिर गए। पूर्व प्रधान बबलू तोमर, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सीमा तोमर, शेफाली तोमर, शूटर दादी प्रकाशो तोमर के बेटे रामवीर तोमर, पोते सचिन तोमर ने अनुराग कश्यप का अभिनंदन किया। गांव में उत्साह का माहौल रहा।