फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में सोमवार को संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने किया। यह रैली प्रधान के आवास से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस यहीं पर संपन्न हुइ। रैली में महिलाएं साफ-सफाई का संदेश देती हुई चल रही थी। ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने बताया कि स्वच्छता ही जीवन की मजबूत नींव बनाती है। जीवन को स्वस्थ बनाना है तो स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है। अपने घर आंगन ही नहीं आसपास भी कूड़ा करकट न डाले। गंदा पानी एकत्र न होने दें। पानी रुकने इसमें मच्छर आदि पनपते हैं। ये कई रोगों को जन्म देते हैं। रैली में एनएम रोशन, पूनम, सुषमा राणा, मराठा, मनकेश, मोहिनी, सरिता, उर्मिला, रंजना, चंद्रो, प्रेमलता, मधु, शालू, ब्रिजेश आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें