फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की निगरानी में आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है, इसको लेकर बुधवार को नगर के विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने वाले छात्रों की भीड़ जुटी रही। अधिकांश छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए, जिस कारण छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि कॉलेज प्रशासन से परीक्षा से पूर्व ही सभी छात्रों को प्रवेश पत्र दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से इंटर और हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होंगी। इसके लिए जहां प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं, वहीं बुधवार को कॉलेजों में प्रवेशपत्र वितरित किए। सभी कॉलेजों में प्रवेश पत्र लेने वालों की भारी भीड़ लगी रही। प्रवेश पत्र को लेकर छात्र कॉलेजों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कुछ छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले। हालांकि बाद में कॉलेज प्रशासन ने देर शाम तक प्रवेश पत्र वितरित कराए।

परीक्षा के पूर्व सिटिंग प्लानिंग की
बड़ौत। बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जहां विद्यार्थी दिन-रात मेहनत में जुटे हुए हैं, वहीं कॉलेजों में परीक्षा की तैयारियों को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही हैं। नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता वैदिक इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित नगर के अधिकांश कॉलेजों मेें बने रूम में सिटिंग प्लानिंग की। डेस्क पर लगाए गए विद्यार्थियों के रोल नंबरों की सही ढंग से जांच की गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी मेें होगी परीक्षा
बड़ौत। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। परीक्षा केंद्र में शामिल किए जाने से पूर्व छात्र-छात्राओं की सघन चेकिंग करने की व्यवस्था की गई है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने भी सुरक्षा बंदोबस्त के चलते कई कॉलेजों का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को कड़े दिशा-निर्देश दिए है।

पेपर पढ़ने के लिए दी गई 15 मिनट अतिरिक्त
बड़ौत। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी यह है कि वे 15 मिनट तक आसानी से पेपर पढ़ सकते हैं। 15 मिनट तक पेपर पढ़ने के बाद विद्यार्थी आसानी से पेपर को हल कर सकते हैं। दोनों ही पाली में 15-15 मिनट अतिरिक्त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें