फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज हिमालय चौधरी का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। गोवा में तीन दिवसीय वर्ल्ड चैंपियनशिप थाई बॉक्सिंग में कस्बे के हिमालय चौधरी पुत्र कृष्ण देव चौधरी ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया । हिमालय चौधरी ने बताया कि एक से पांच फरवरी तक गोवा में प्रतियोगिता हुई। इसमें अंतिम राउंड में वह दिल्ली के मुक्केबाज से पराजित हो गया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कस्बे में लौटने पर लोगों ने स्वागत किया। रेलवे कर्मचारी, अधिकारी और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसमें अजीत कुमार, हर्षवर्धन पाठक, विनोद, पुष्पेंद्र चौधरी, ओमवीर गुर्जर, मुकेश, आबिद, संजय, रविंद्र, गुल चमन खान, नीरज, आनंद पाल, रवि, कुलदीप, सुनील, उज्ज्वल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें