फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने नगर सहित क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर दस लोगों के कनेक्शन काटे। जबकि 125 बकायादारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और 1.50 लाख रुपये की वसूली की। दूसरी तरफ निगम ने गणतंत्र दिवस पर क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को नॉन स्टॉप सप्लाई दी।
एसई रामबीर सिंह की मौजूदगी में सर्वप्रथम एक्सईएन द्वितीय पर ध्वजारोहण किया । इसके बाद एसडीओ विकास अहलावत और अवर अभियंता रवि प्रताप के नेतृत्व मेें गठित निगम की टीम ने राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दस लोगों को विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ा। जबकि 50 बकायादारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीओ गोपाल, एसडीओ रितेश्वर, जेई आलोक, गुलशन, अश्वनी, नरेंद्र प्रताप ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय से जुडे़ किरठल, छपरौली, रमाला, तुगाना, सूप सहित कई गांवों में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर अभियान चलाया। इसमें 60 बकायादारों के कनेक्शन काटेे। 1.50 लाख की राजस्व वसूली की। अवर अभियंता पवन कुमार ने मलकपुर, लुहारी व जौनमाना गांव में चेकिंग अभियान चलाकर 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस पर उपभोक्ताओं को नॉन स्टॉप सप्लाई दी। उपभोक्ताओं को 22 से 24 घंटे सप्लाई मिली। एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने, बिजली चोरी न करने, घर के बाहर लगने वाले मीटर कार्य में सहयोग करने व बाहरी व्यक्तियों के चक्कर में न आने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें