बड़ौत (बागपत)। छपरौली से विधायक सहेंद्र रमाला ने रमाला-टांडा-बौढ़ा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने के लिए सीएम से मांग की। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अपर मुख्य सचिव लोकनिर्माण विभाग के समक्ष यह मांग उठाई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रमाला-टांडा-बौढ़ा मार्ग की हालत जर्जर है, इसकी लंबाई 16 किमी है, इस मार्ग से आठ से नौ गांव जुडे़ हैं, इससे इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है और इन गांवों के किसानों को मिल गेट तक ले जाने में परेशानी होती है। सड़क चौड़ी न होने के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है, आए दिन दुघर्टनाएं हो रही है, इसकी चौड़ाई कम होने के कारण जनता को परेशानी हो रही है। इस मार्ग की चौड़ाई 3.75 से 7 मीटर कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि सीएम और डिप्टी सीएम ने समस्या को गंभीरता से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखा है और शीघ्र इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।