बागपत। दो अक्तूबर को शुरू हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों की रथयात्रा पार्टी के संगठन मंत्री तरूण पटेल के नेतृत्व में बुधवार को शहर के मेरठ रोड पर पहुंची। इस दौरान पार्टी कार्य कर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, दीपक शर्मा, सराफत, देवेंद्र चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बड़ौत। दो अक्तूबर को शुरू हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों की रथयात्रा नगर में बुधवार को दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंची, जहां कांग्रेसियों ने यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया और देश व राष्ट्र की उन्नति मेें अहम योगदान देने का संकल्प दोहराया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह और जिला संगठन मंत्री एवं खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी अंकित पंवार के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में स्थित दिल्ली बस स्टैंड के पास रथयात्रा के सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर 2018 को गांधी जयंती पर प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांताें पर यह रथयात्रा चंदौली के मुगलसराय स्टेशन से शुरू की गई थी, जो प्रदेश के 70 जिलों से होते हुए 30 जनवरी को दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर संपन्न होगी।
जिला संगठन मंत्री डॉ. अंकित पंवार ने कहा कि रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर हाल मेें हो रही भ्रांतियों को दूर करना है। बापू ने देश व समाज की उन्नति के लिए पूरा जीवन लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने रथयात्रा को सफल बनाने व लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, देवेंद्र चौहान, दीपक शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, घनश्याम शर्मा, राममेहर तोमर, हरवीर सिंह आदि रहे।