दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। इसमें आचार्य आनंद बैंसला ने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शौर्य, निमित और ललित संयुक्त रूप से प्रथम और दीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राधाकृष्ण, अंकुर, सौरभ, अनुज, जहांगीर आलम, गुंजन शर्मा, प्रदीप, अजय शर्मा, विकास शर्मा, विकास पांचाल आदि उपस्थित रहे।