फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील क्षेत्र के कई गांवों में विगत दो दिन से बीएसएनएल सेवाएं ठप पड़ी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को जब शिकायत पर बीएसएनएल के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढने निकले तो उन्हें बरसात के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक सेवाएं बाधित रही।
विज्ञापन

बीएसएनएल विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, बिजरौल सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि विगत दो दिन से क्षेत्र मेें बीएसएनएल सेवा ठप है, इस कारण न तो लोग इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं और न ही अपने परिचित व रिश्तेदारों को फोन कर पा रहे हैं। समाजसेवी बबलू मलिक, सचिन चौहान ने बताया कि क्षेत्र में विगत दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों में लेन-देन का कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित है। सरकारी नौकारी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह बढ़ती शिकायतों को देखकर जब विभागीय अफसरों के निर्देश पर कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले तो उन्हें बरसात के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ बीएसएनएल के जेई अंबुज ने कहा बरसात के चलते कभी-कभार बीएसएनएल सेवा ठप हो जाती है, सूचना जहां से मिली है, वहां पर कर्मचारियों को भेजकर सेवाएं दुरुस्त करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें