फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विकास कार्यों को लेकर बुधवार को नगरपालिका में मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें निर्माण कार्य, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पारित किए।
पालिका चेयरमैन डॉ. दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी के संचालन में हुई बैठक में चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि पालिका के कर्मचारी सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सजग रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। इस दौरान सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वार्ड स्तर पर कई-कई टोलियों का गठन किया। जो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी और स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पालिका को सूबे में प्रथम स्थान दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नगर में प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर नये निर्माण कार्य शुरू करने पर बल दिया। साथ ही कई वार्ड में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किए। इसमें ललित जैन सभासद, जीत सिंह कश्यप, कालूराम, अमित राठी, रीना, सविता चौहान, प्रताप, सफाई निरीक्षक पोपीन कुमार, मौसम अली, कपिल वशिष्ठ, कर्ण सिंह, सुंदर पाल सैनी, सुशील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें