बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम भारत सरकार के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन किया । इसमें क्षेत्र के काफी संख्या में दिव्यांग उमड़े। इसमेें 175 दिव्यांगों की जांच की । जल्द ही चयनित दिव्यांगों को उपकरण मिलेंगे।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव तोमर, बीडीओ प्रेमचंद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह व एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में नगर के अलावा बावली, मलकपुर, चौबली, ढिकाना, जौनमाना, किरठल, रमाला, किशनपुर बिराल, हिलवाड़ी, बड़ौली, ट्यौढी, सररूपुर, वाजिदपुर, गुराना आदि सहित जनपद के दर्जनों गांव से पहुंचे दिव्यांगों ने अपनी जांच कराई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक के नेतृत्व में डॉ. प्रतीक जैन, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. विक्रम, डॉ. ललित ने दिव्यांगों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि शिविर आयोजित कराने में केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होेंने बताया कि जांच के बाद जिन लोगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग, स्मार्ट फोन, कान की मशीन आदि उपकरण जल्द ही दिलाए जाएंगे। इसमेें अरुण धामा, प्रमोद, चरण सिंह, दीपक, मनोज, डॉ. सीआई रजा, डॉ. गौरव शर्मा, अभिनव गुप्ता, डॉ. योगेश कुमार, एडीओ समाज कल्याण यशपाल सिंह, सुशील, नितिन, सीमा, सचिव प्रिंस जैन, विकुल, भूपेंद्र, पवन आदि रहे।