फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने मनाया शौर्य तो किसी ने काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिंदू संगठनों ने विवादित ढ़ाचे को विध्वंस करने के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया, वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने - अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिवसेना कार्यालय में बाबरी विध्वंस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। शिला पूजन किया गया। हिंदू संगठन के लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। शिव सेना जिलाध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने प्रधानमंत्री से अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लगाने की मांग रखी। अध्यादेश में देरी होगी तो इसके विरोध आंदोलन होगा। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि को हर हाल में मुक्त कराकर ही रहेंगे। जिला मंत्री संदीप तोमर, अमित वर्मा, परमानंद कौशिक, प्रवीण कुमार, पीतम सिंह, हरवीर सिंह, ब्रजमोहन कौशिक, सलेक शर्मा, अजय शर्मा, मोनू कुमार, योगेंद्र राणा, जयवीर सिंह, सीडी शर्मा मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज के लोगों ने काला दिवस के रूप में मनाया। कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। मांग की छह दिसंबर के दिन को सरकारी रिकॉर्ड में ब्लैक डे के रूप में मनाया जाए। कोर्ट का फैसला आने तक मूर्ति लगाना और पत्थर तराशने बंद कराया जाए। जो भी राजनेता इस मुद्दे पर राजनीति करके उसके खिलाफ कार्रवाई करें। कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। अब्दुल माजिद, मुरकान, नौशाद, नसीम, शाहनवाज अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद कार्यालय में छह दिसंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। महेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र यादव, रणजीत जाटव, प्रताप गुर्जर, चांद, खुर्शेद, सईद अहमद, दरकावदा, नसीम, फुरकान, युनूस, काले प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में किया पुलिस बल तैनात
बागपत। बावरी विध्वंस प्रकरण को लेकर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। कलक्ट्रेट में पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें