फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में राखी और आरती ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को कन्या भ्रूण हत्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके सीनियर वर्ग में राखी और जूनियर वर्ग में आरती ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि कहा कि यदि बेटी नहीं होगी तो न बहन होगी, न मां, न समाज, न देश होगा और न ही दुनिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया और सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सुनीता द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। जबकि जूनियर वर्ग में आरती प्रथम, पूनम द्वितीय और रूबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें