फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण वितरण के लिए बीस करोड़ का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। कृषक सेवा सहकारी समिति, दाहा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ। इसमें समिति का आगामी वर्ष के लिए अधिकतम दायित्व 27 करोड़ किया और ऋण वितरण का 20 करोड़ का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन

समिति की चेयरमैन सुरेश राणा की अध्यक्षता में हुई सभा में समिति के किसान सदस्यों को उनके जमा हिस्सों पर आठ प्रतिशत लाभांश 9.62 लाख रुपये लाभ वितरण करने का प्रस्ताव पास किया। संचालन कर रहे एडीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि समिति कंप्यूटरीकृत हो गई। वर्ष 17-18 का वर्ष का लाभ 37.69 लाख रुपये रहा है। समिति में पॉश मशीन से उर्वरक दिया जा रहा है। सचिव सुदर्शन गुप्ता ने समिति से मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण लेकर समय पर जमा करके लाभ उठाने और गेहूं बुआई के में पर्याप्त उर्वरक होने की जानकारी दी। इसमें गय्यूर अली, बीना देवी, सोमपाल राणा, राजीव राणा, अनिल कुमार, सुशील प्रधान, कमल सिंह राणा, नासिर अली, संजीव राणा, प्रकाश, सत्यवीर राणा, रमेश चंद आर्य आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें