बड़ौत (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में रविवार को कंडेरा मार्ग पर आयोजित भैंसा दौड़ प्रतियोगिता कासिमपुर खेड़ी निवासी अरुण के भैंसा बुग्गी ने जीती। भैंसें ने 1600 मीटर दौड़ 2.49 मिनट में पूरी की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्टर आशीष तोमर ने किया। दौड़ में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, कैराना, कांधला, बुढ़ाना, किशनपुर बिराल, कंडेरा, कासिमपुर खेड़ी, रमाला, किरठल, तुगाना, बड़ौत, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी आदि सहित कई जगहों से सैकड़ों भैंसा बुग्गी मालिकों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान अरुण कासिमपुर खेड़ी के भैंसा बुग्गी ने 1600 मीटर दौड़ को सबसे कम समय 2.49 मिनट में पूरी कर प्राप्त किया। द्वितीय स्थान छोटू करमूखेड़ी जनपद शामली ने 2.55 मिनट में दौड़ पूरी कर प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर विकास हडोली माजरा जनपद मुजफ्फरनगर रहा। विकास के भैंसा बुग्गी ने 3.01 मिनट में रेस पूरी की। विजेताओं को जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान, अंकेश तोमर व सोनू तोमर ने क्रमश: 7100, 5100 व 3100 रुपये देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मास्टर आशीष तोमर, अंकेश तोमर, सोनू तोमर, मास्टर प्रदीप तोमर, गौरव तोमर, बिट्टू, दिनेश तोमर का योगदान रहा।