फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहों में अवैध कुलाबों की सूचना पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र के जंगलों से गुजरे रजबहों और पूर्वी यमन नहर मेें कुछ काश्तकारों द्वारा अवैध कुलाबों के माध्यम से पानी चोरी करने की सूचना पर सोमवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ ने छापेमारी की। इससे अफरा तफरी मच गई। मौके पर कई अवैध कुलाबों को उखड़वाने के दौरान हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले क्षेत्रवासियों ने तहसील दिवस मेें एसडीएम आशीष कुमार से शिकायत की थी कि नगर व क्षेत्र के जंगलों से गुजर रही पूर्वी यमन नहर सहित अन्य रजबहों मेें कुछ काश्तकारों ने अवैध कुलाबे दबा रखे हैं जो रात्रि के समय पानी की चोरी करते हैं, इससे उनके खेतों तक सही ढंग से पानी नहीं पहुंच रहा। शिकायत पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग संजीव कुमार के निर्देश पर एसडीओ अनेक सिंह ने बावली, मलकपुर, छछरपुर, बिजरौल, बड़ौली, किशनपुर आदि जगहों से गुजर रहे रजबहों पर छापेमारी की, इससे अवैध कुलाबा दबाने वालों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एसडीओ अनेक सिंह ने सख्ती से कई अवैध कुलाबों को उखड़वाया। इससे कुछ हंगामा भी हुआ। एसडीओ सिंचाई विभाग अनेक सिंह ने चेतावनी दी कि अवैध कुलाबे बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए अवैध कुलाबों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान उनके साथ जेई वीरपाल पंवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें