बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने दमखम दिखाया। लार्ड महावीर एकेडमी में चल रही वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता मेंगांधी का दबदबा रहा।
दूसरे दिन खेल महोत्सव का शुभारंभ कर स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा वर्तमान समय बालिकाएं हर क्षेत्र में बालकों को मात दे रही है। इसके बाद भी बालिका को हीन भावनाओं से देखा जा रहा है। दूसरे दिन जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में अदिति, 200 मीटर रेस में उमा, 400 मीटर में साक्षी, ऊंची कूद में रूबी, साक्षी, दीपिका, सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर रेस में उर्वशी, 400 मीटर में संगीता ने बाजी मारी। म्यूजिक चेयर में नेहरू हाउस की टीम ने पटेल हाउस को हराया। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव, मैनेजर विक्रम तोमर व रणपाल ने सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।
दूसरी तरफ लार्ड महावीर एकेडमी में चल रही वार्षिक इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें बालक वर्ग की जूनियर डोसबाल प्रतियोगिता मेें पटेल हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय रहा। जबकि सीनियर वर्ग में गांधी हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में गांधी हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय और नेहरू हाउस तृतीय रही। बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और गांधी हाउस तृतीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में गांधी हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रही। बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता मेें नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रही। इस मौके पर पीटीआई संजय तोमर, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अनिल चौधरी, अजेंद्र, जावला, विजय कुमार, निखिल, अनुज मान, अभिषेक जैन आदि रहे।