फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ न आने पर वोटरों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा चुनाव केे मद्देनजर प्रशासन द्वारा लगाई बीएलओ की ड्यूटी में अनियमितता बरतने से क्षुब्ध वोटरों ने रविवार को हंगामा किया और प्रशासन से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

वोटरों का कहना था कि आगामी चुनाव के तहत नई वोट बनाने, पुराने पहचान पत्र मेें त्रुटि को दूर करने को लेकर रविवार को जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वार्ड नंबर 7 के लक्ष्मी बाई प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ की ड्यूटी लगाई ताकि वोटरों को उनके नजदीक सुविधा मिल सके, लेकिन अधिकांश बीएलओ बूथों पर तैनात किए बीएलओ ड्यूटी से नदारद रहे। इसे लेकर सभासद योगेश कुमार सहित रालोद नेता डॉ. इरफान मलिक ने हंगामा किया और बीएलओ की ड्यूटी में लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इसमें डॉ. इरफान मलिक, हारून, अजित, बिलाल, सपन, हाफिज, फैमुदीन, सरीफ, समीर हसन, आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें