फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा दोघट में करंट लगने से महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले गए। इस हादसे के बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दोघट निवासी राजीव की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता शनिवार की सुबह दही मंथन के लिए रई लगा रही थी। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। पति राजीव उसे बचाने गया तो उसे भी करंट का झटका लगा। उसने किसी तरह बिजली का तार तोड़ दिया। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए है। देर रात शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें