फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट और टीकरी में कोल्हू का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र में कोल्हू का संचालन शुरू हो गया है। किसानों ने गन्ने की तैयार फसल को कोल्हू पर आपूर्ति करना प्रारंभ कर दिया है। चीनी मिल चलने में अभी समय है।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र के टीकरी और दोघट में कोल्हू शुरू हो गए हैं। गन्ना किसानों ने आर्थिक संकट से बचने के लिए कोल्हू पर गन्ना डालना आरंभ कर दिया है। क्षेत्र में और भी कोल्हू शुरू होने वाले है। कोल्हू पर ताजा गुड़ बनाना प्रारंभ हो गया है। इससे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलने लगेगी। कोल्हू पर प्रति क्विंटल 250 रुपये के भाव से कोल्हू स्वामी के द्वारा गन्ना खरीदा जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुख्य रुप से किसान गन्ने की फसल पर निर्भर रहते हैं। शासन ने अक्तूबर माह में चीनी मिलों को चलाने की बात कही है। इसमें करीब एक माह का समय है। कोल्हू शुरू होते ही क्षेत्र के गांव टीकरी, दोघट, पुसार, निरपुड़ा, गांगनौली आदि गांवों में किसानों के गन्ने की फसल की कटाई आरंभ करने की तैयार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें