बिनौली (बागपत)।
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी की बिनौली के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें समस्याओं एवं मानदेय सहित कई मांगों को लेकर विचार किया
बैठक में जिला संयोजक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी और सहायक का मानदेय दुगुना करने की सीएम को घोषणा को जल्द लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष अमरेश देवी ने आंगनबाड़ी कुसुम देवी को ब्लाक अध्यक्ष बनाया। संचालन जिला सचिव बबीता नैन ने किया। इसमें उमा चौधरी, संतोष देवी, बबली, श्यामलता, सुनीता, रुचि, रामरती, नीरज, गीता, अनिता, उर्मिला आदि रहे।