फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में चल रहे भाकियू के धरना छठे दिन समाप्त हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा यदि मांगे नहीं मानी तो धरना दोबारा चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप गुर्जर ने बताया कि धरना स्थल पर अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया, लेकिन अगर मांगे नहीं मानी तो पुन: धरना चालू कर दिया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम विवेक कुमार यादव और विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह ने कहा भाकियू की मांगे शासन को अवगत करा दी जाएगी। एसई रामबीर सिंह ने कहा कि किसानों के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगें। एसडीएम ने बताया कि जिन किसानों पर फर्जी मुकदमें हैं, उसके लिए विद्युत कर्मचारी व राजस्व अधिकारी तथा किसान प्रतिनिधि कमेटी का गठन किया जाएगा जो जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान सोफ्ट लोन के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान भाकियू ने कहा माह में एक बार विद्य़ुत एमडी किसानों की बैठक लें। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके राजेंद्र चौधरी, शिवदत्त शर्मा, हिम्मत सिंह, उदयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सुरेश मुखिया, जयदेव सिंह, प्रदीप गुर्जर, बिजेंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें