फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नीलकंठ आश्रम में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान स्थित सिद्ध गुरु स्थान नीलकंठ आश्रम में श्रावण मास के पहले सोमवार को आसपास के गांवों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भगवान शिव की स्तुति की।
विज्ञापन

इस मौके पर सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि श्रावण माह में भगवान शिव की स्तुति करने से विशेष अनुकंपा होती है। उन्होंने कहा कि श्रावणी पर्व पर शिव भक्तों को अपने मन आत्मा को पवित्र करके प्रत्येक सोमवार को विधि विधान पूर्वक जलाभिषेक व पूजा करनी चाहिए, इससे उनके जीवन मे सुख समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा, परमात्मा की स्तुति से मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। इस मौके पर उन्होंने गुजरात व महाराष्ट्र से आये श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें