फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपुड़ा में टूटी चौगामा नहर, गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मूसलाधार बारिश के चलते चौगामा नहर में मुजफ्फरनगर के लोई से पानी छोड़ दिया। निरपुड़ा गांव के पास नहर टूटने से फसलें जलमग्न हो गई। नहर का पानी गांव में घुस गया। पानी से 250 मकान प्रभावित हो गए। गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को दे दी, लेकिन अभी तक पानी बंद नहीं कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण तमाम गांवों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते चौगामा नहर में भी पानी छोड़ दिया। शनिवार को निरपुड़ा गांव के पास नहर टूट गई। नहर का पानी खेतों से होते गांव में घुस गया। बारिश का पानी पहले से ही गलियों भरा हुआ था। इसी दौरान नहर का पानी भी गलियों और घरों में घुस गया। इससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई। बारिश व नहर का पानी करीब 250 मकानों में घुस गया। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। घरों में रखा अनाज व अन्य कीमती सामान खराब हो गया। गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। ग्रामीण प्रियव्रत राणा, राहुल, मनोज, सचिन, जितेंद्र आदि ने बताया कि जब नहर में पानी की जरूरत होती, तब इसमें पानी नहीं छोड़ा जाता। अब तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। ग्रामीण पहले से ही जलभराव से परेशान थे। इसी बीच नहर का पानी गांव में घुसने से लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी, लेकिन अभी तक नहर में पानी बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें