फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर गांव के ग्रामीणों के लिए नासूर बनी जल भराव की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में तालाब के पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई और कई लोग बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव स्थित अधिकांश तालाबों पर अतिक्रमण के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई बार जिला व तहसील प्रशासन सहित ब्लाक अधिकारियों व प्रधान से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव में जल भराव के कारण गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पानी निकासी का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। चेतावनी देने वालों में राजवीर, जयवीर तोमर, बिजेन्द्र, अनिल, सोमपाल, सहेंद्र, अशोक, चीनू, ओमकार आदि शामिल रहे। संबंध मेें बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि तालाब से अतिक्रमण हटाए जाने की शिकायत मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसमें कोई सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें