फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातेदारों का मुख्य डाकघर में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खातेदारों ने मुख्य डाकघर से जुडे़ 17 उप डाकघरों पर स्पीड पोस्ट के लिए प्रिंटर लगवाने की मांग को लेकर मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य डाकघर में बचत खाते की पासबुक को प्रिंटर से प्रिंट किया जा रहा है। इससे खातेदारों और डाक कर्मियों को राहत मिली है।
बुधवार को खातेदारों ने मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मुख्य डाकघर से जुडे़ 17 उप डाकघरों पर स्पीड पोस्ट के लिए प्रिंटर नहीं है, इस कारण स्पीड पोस्टर और रजिस्ट्ररी कराने में परेशानी हो रही है। जिन उप डाकघरों पर स्पीड पोस्टर व रजिस्ट्ररी के लिए प्रिंटर हैं, अधिकांश खराब है। इससे परेशानी बढ़ रही है। इस संबंध में मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने कहा बड़ौत मुख्य डाक घर के अलावा अन्य जगहों पर यह कार्य बंद है, इस संबंध में शिकायतें मिल रही है। उच्चाधिकारियों को इस संबंध मेें अवगत कराया है। इस प्रदर्शन में दीपेश, आकाश, जोगेंद्र, अनिल, सुभाष, गौतम, हरवीर, सुरेंद्र, सुबोध, प्रमोद, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि पहले डाकघर से जुडे़ बचत खाता धारकों की पासबुक हाथों से मैनवल काम किया जाता था। अब पासबुक को प्रिंटर से प्रिंट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य डाकघर से 17 उप डाकघरों में प्रिंटर पहुंच चुके है, इससे पास बुक पर खातेदार की पैसा जमा करने की इंट्री प्रिंटर से की जा रही है। इससे खातेदारों और कर्मचारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें