फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार व शनिवार को कैंप लगाकर कनेक्शन बांटे -एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

यदि आपको सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन लेने में परेशानी आ रही है , तो अब घबराए नहीं, क्योंकि एसई रामबीर सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निगम के अफसरों को सप्ताह के दो दिन नगर और क्षेत्र के गांवों में मंगलवार और शनिवार को शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन बांटने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश किए कि शिविर मेें आए विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने की अपील करें।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह को शिकायत मिल रही है कि बिजलीघर पर नया विद्युत कनेक्शन लेने जाने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, कई बार उन्हेें चक्कर कटाए जा रहे हैं। थक कर उपभोक्ता दलालों के चक्कर में आकर उनसे विद्युत कनेक्शन कराने को मजबूर हो जाता था, लेकिन अब घबराने की कोई बात नहीं है। मामले को गंभीरता से लेकर एसई रामबीर सिंह ने अधिशासी अभियंता प्रथम, अधिशासी अभियंता द्वितीय सहित जनपद के एसडीओ व अवर अभियंताओं को सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शनिवार को शिविर लगाकर विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिए। शिविर में गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन बांटे जाएगी, जबकि मध्य वर्ग के कनेक्शन धारक के बिल से 500 रुपये काटे जाएंगे। एसई रामबीर सिंह ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उनसे अपील करें कि वे समय पर बिल जमा कराएं और बिजली चोरी न करें। साथ ही किसी दलाल के चक्कर में न आएं। संबंध मेें एसडीओ चैन सिंह ने कहा एसई ने सप्ताह मेें मंगलवार और शनिवार को शिविर लगाकर कनेक्शन बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें