बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय। सरकार के खिलाफ पोल खोल, हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली। राष्ट्रवंदना चौक से बाइक रैली का शुभारंभ और पुरा गांव में समापन किया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। अमीनगर सराय में सभा हुई। इसमें पूर्व सिंचाई मंत्री और राष्ट्रीय सचिव डॉ. मैराजूद्दीन ने संबोधन किया।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जनपद में पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके तहत बुधवार को बाइक रैली निकाली। राष्ट्रवंदना चौक से अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे नगराध्यक्ष कृष्णपाल के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया। इसमें चौधरी कर्ण सिंह उर्फ पिंकी, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, पूर्व सभासद यूसुफ खान, अमर सिंह आदि रहे। इसके बाद मीतली, डौला गांव में कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया ।
बाइक रैली अमीनगर सराय कस्बे में पहुंची। यहां पर सभा का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सिंचाई मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मैराजूद्दीन रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वायदे किए, जिनका आज तक खरे नहीं उतरे है। झूठे वादे करकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कानून-व्यवस्था शून्य, जिस वजह से अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। जेलों में हत्या हो रही हैं, लेकिन सरकार हिंदू-मुस्लिमो की राजनीति करने में व्यस्त हैं। रालोद ने हमेशा हमेशा सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी जारी रहेगी। यहां से बाइक रैली पुरा गांव पहुंची, वहां समापन किया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, अहमद हमीद, डॉ. मांगेराम यादव चेयरमैन, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, ओमबीर ढाका, धीरज उज्ज्वल, सतीश चौधरी, वसीम राजा, राजू तोमर सिरसली, खगेश यादव, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, आसिफ अंसारी, वीरेंद्र तेजान, नितिन यादव, उमर इलाही आदि रहे।