फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलाचार्य ने अहिंसा, शांति व कर्तव्य पालन का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल मेें रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमेें एलाचार्य अतिवीर महाराज ने बच्चों को अहिंसा, शांति व कर्तव्य पालन का संदेश दिया और राष्ट्र व देश की उन्नति में सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

धर्मसभा में स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेन्द्र जैन, मुकेश जैन, हिमांशु जैन व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने एलाचार्य अतिवीर महाराज से आर्शीवाद लिया। अतिवीर महाराज ने कहा कि आज मनुष्य रुपये कमाने की चाहत में ईश्वर को भूल गया है। यहीं कारण है कि वह लाखों, करोड़ो रुपये होने के बावजूद खुश नही रह पाता। अंदर ही अंदर उसे चिंता सताती रहती है। उन्होंने कहा कि दुख आने पर ही मनुष्य ईश्वर को याद करता है। उन्होंने बच्चों को सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और राष्ट्र व देश के विकास में सहयोग का संकल्प दिलाया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। धर्मसभा में अक्षत जैन, नरेंद्र गौड़, ओमप्रकाश शर्मा, अजित जैन, मीनाक्षी, उमेश, सचिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें