फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में विकास कार्य और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ पात्र एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम स्वराज अभियान में जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गांव में जाकर जनता की समस्याएं सुने और निस्तारण कराएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा की और कहा कि विभाग अपनी रैकिंग में सुधार लाए। आईजीआरएस संदर्भ जो शिकायत प्राप्त हो रही हैं उनका संबंधित अधिकारी तत्काल निस्तारण करें। किसी विभाग की रैकिंग लगातार दो बार खराब रहती है तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। डीसीओ को समय पर गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए। कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद और बीज उपलब्ध कराएंगे। जल निगम की समीक्षा करते हुए पेयजल परियोजनाओं का फंड अन्य परियोजना में डायवर्जन को गंभीर बताते हुए निर्देश दिए कि कौन सी परियोजना चल रही है और कौन सी पूर्ण हो गई है इसकी पूरी जानकारी और आख्या उपलब्ध कराएंगे। हैंडपंप खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
डीएम ने निर्देश दिए कि पीएम आवास योजना के अंतर्गत पात्रों व अपात्रों की कारण सहित सूची उपलब्ध कराई जाए। बिजली विभाग शत प्रतिशत कनेक्शन कराए और बिजली चोरी पर रोक लगाए। बीएसए बच्चों को समय पर किताबें उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने कहा कि पुरा महादेव स्थल के पास जाकर हिंडन की साफ स्वच्छता में योगदान दें। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए। नोडल अधिकारी विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें