फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांग हर हाल में पूरा करें सरकार- डा महक ङ्क्षसह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने कहा वर्तमान समय में प्रदेश का किसान बकाया गन्ना भुगतान सहित कई समस्याओं से जूझ रहा है। यदि भाजपा सरकार सच में किसानों का भला करना चाहती है तो हर हाल में किसानों की मांग पूरी होने चाहिए। उन्होंने कहा उमेश मोदी के आगे मोदी और योगी सरकार बेबस है।
विज्ञापन

वे सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तहसील मेें पिछले 22 दिन से किसानों का धरना चल रहा था, लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही शासन स्तर। राज्य सरकार 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान का वायदा किया, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। अकेले मलकपुर चीनी मिल मालिक उमेश मोदी के आगे मोदी और योगी सरकार बेबस है। किसानों के नाम पर मिल मालिकों को 8500 करोड़ रुपये की राहत दी है। इससे स्पष्ट है कि किसानों की सभी मांगे राज्य सरकार अविलंब पूरी नहीं कर रही है। उन्होंने आवारा पशुओं से भी निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें