बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बृहस्पतिवार अग्रवाल मंडी टटीरी, ग्वाली खेड़ा और सिल्वरनगर धनौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर सभी कर्मचारी और डॉक्टर मौजूद रहे। निर्देशित किया छुटपुट कमियों को दूर किया जाए। मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार रखने और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम मे पर्याप्त मात्रा में तीनों पीएचसी पर दवा रखी रहे। किसी भी जनमानव को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने किया ज्वाइन
बागपत। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा ओवर लोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।
ब्लेड वाले तार से कटकर सांड़ घायल
दाहा। बामनौली गांव में ब्लेड वाले तार से कटकर सांड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते में तड़प रहे सांड़ को उठाकर गांव के लोगों ने इसका उपचार कराया। सीता चौधरी के घेर में उसकी देखभाल की जा रही है। सेवानिवृत्त डॉ. रणवीर ने नि:शुल्क उपचार किया। इस दौरान नीटू, नरेंद्र, प्रविंद्र, सोनू, गौतम आदि इलाज के लिए चंद्रा एकत्र किया।
सात अफसर सूचना आयोग में तलब
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि डीएम सहित सात अधिकारियों को आयोग ने तलब किया है। तहसीलदार बागपत को एक जून, डीएम को आठ जून, सीएमओ को 15 जून, डीआईओएस को 21 जून, बीएसए को 22 जून, बीडीओ बागपत को 19 जून में आयोग जाएंगे। इसके अलावा एडीएम शामली और आयोग के जन सूचना अधिकारी भी तलब है।