फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबस्सुम के समर्थन में प्रचार करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में कैराना के लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन समर्पित उम्मीदवार तबस्सुम के समर्थन में प्रचार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह की अध्यक्षता और हेमंत कुमार के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि इस जुमलेबाज पार्टी से देश को बचाओ। विगत चार साल में देश बीस वर्ष पीछे चल गया है। नोटबंदी, जीएसटी, पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि, विद्युत बिलों मेें कई गुना वृद्धि ने देश को झकझोर कर रखा दिया है। इस अवसर पर गठबंधन प्रत्याशी को जीताने के लिए चुनाव प्रचार समिति का गठन किया। इसमेें सत्यपाल सिंह पथौलिया को चेयरमैन चुनाव प्रचार समिति, उर्मिला सिंह और हेमंत कुमार को वायस चेयरमैन चुनाव प्रचार समिति, राकेश शर्मा को संयोजक, दीपक शर्मा को सहसंयोजक और समिति का सदस्य पुष्पेंद्र राणा, देवेंद्र चौहान, समर पाल, डॉ. नरेंद्र शर्मा, हरवीर सिंह, हरेंद्र, प्रमोद, ब्रजमोहन, अमित दीक्षित, साहब सिंह को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें