फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति लगाए एक पेड़, नौ करोड़ का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पर्यावरण संतुलन के लिए सूबे की सरकार ने एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना संचालित की है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक कर घर, खेत और निजी भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। वन विभाग की तरफ से संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। प्रदेश में नौ करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। डीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्य शुरू कर दिया है। संकल्प पत्र भरवाएं जा रहे हैं। करीब 800-900 के करीब लोगों ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए संकल्प पत्र भर दिए है। डीएफओ ने बताया शासन ने स्मृति वन निर्माण के निर्देशित किया है। यहां पर 2017-18 में स्मृति वन की स्थापना की। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी और कर्मचारी पौधरोपण का इच्छुक है तो वह विभाग से 150 रुपये का पौधा खरीदकर लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें