फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशराज मोहल्ले के लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देशराज मोहल्ले में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। समस्या जस की तस है। इससे लोगों में पालिका के प्रति रोष बढ़ रहा है। अब मोहल्ले के लोग एसडीएम और डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सभासद नरेंद्र राणा ने बताया कि मोहल्ले में डेढ-दो माह से पानी नगर पालिका की ओर से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गर्मी के मौसम में पानी को लेकर भटकना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भीड़ हो जाती है। व्यवस्था नहीं हुई तो एसडीएम-डीएम से शिकायत करेंगे।
विनोद कुमार का कहना है कि पानी की समस्या ने परेशानी कर दिया है। परिवार के लोगों को इधर-उधर से पानी लाकर कार्य करना पड़ रहा है। नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। लोग पूरी तरह समस्या से त्रस्त हैं।
विज्ञापन

भगवंत ने कहा कि पानी न आने को लेकर मवेशियों को समय पर पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। आसपास के सबमर्सेबिल और हैंडपंपों से पानी भरकर काम चला रहे है। महिलाओं ने ईओ को समस्या से अवगत करा दिया, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ओमवीर सिंह ने कहा कि मोहल्ले में पेयजल संकट गंभीर समस्या बन गई है। शिकायतों पर अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम को ही समस्या से अवगत कराएंगे, तभी समाधान होगा।
एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि देशराज मोहल्ले में पानी की समस्या है इसकी जानकारी नहीं है। किसी ने उनसे अभी तक शिकायत नहीं की। ईओ से इस संबंध में वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें