फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइज के जूते भेजने पर रोक दिया कंपनी का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिए जूतों में फटने की शिकायतें अफसरों तक पहुंच गई है। जनहित में भी याचिका दायर की । इसके बाद हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लिया। शासन को जूते की मानकों की गुणवत्ता के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जिला स्तर पर करीब 65 हजार विद्यार्थियों को जूतों का वितरण किया। इसमें जूते फटने की शिकायत भी मिली, इसके अलावा साइज में गड़बड़ी मिली। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि 5000 जोड़ी जूते कंपनी ने ऐसे भेजे जो छात्र-छात्राओं के साइज के अनुसार नहीं आए है। कई बार कंपनी को बदलने के लिए पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इन जूते के अनुसार कंपनी के भुगतान को रोक दिया है। उन्होंने बताया जनपद में इक्का-दुक्का जगह ही छात्र-छात्राओं के जूते फटे है। बाकी तो सब ठीक है। उन्होंने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें