फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर होगा रालोद की नीतियों का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के रालोद कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का घर घर प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
विज्ञापन

इस बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सरकार द्वारा की जा रही जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा विद्युत मूल्य में ज्यादा वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा किसान और मजदूर की आर्थिक तंगी ने कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा गन्ने का भुगतान चीनी मिल मालिक सरकार की मिलीभगत से नहीं कर रही है। बिजली के बिलों पर सरचार्ज माफ करने की जो घोषणा की है, वह भी किसानों के साथ छलावा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की।
इस दौरान रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल ब्रह्म पाल तोमर ने कहा समय से गन्ना भुगतान नहीं होने से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रदेश में बेरोजगारी चरम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा झूठी घोषणाएं की गई। उन्होंने कहा आय दोगुना करने की नीति भी सरकार के पास नहीं है। इसमें ओमबीर सिंह तोमर, सुरेश राणा, मनोज तोमर, धर्म सिंह, कंवर पाल हुड्डा, हरबीर सिंह, चौधरी गंगाराम, संदीप चौधरी, विनय धामा, निसार अलवी, विक्रम पांचाल, राम कुमार, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें