बड़ौत (बागपत)। बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन में विवि परीक्षा में प्रथम पाली में टीम ने एक नकलची को धर दबोचा। वरिष्ठ केंद्र अध्यक्ष डॉ. दीपक चंद्र मौर्य और अतिरिक्त केंद्र अध्यक्ष डॉ. दीप्ति बाल ने बताया कि बुधवार को बीए द्वितीय वर्ष का अर्थशास्त्र कोड संख्या ए 233 समाज शास्त्र का प्रश्न पत्र था। कुल 21 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए टीम ने विद्यार्थियों की सघन चेकिंग की और परीक्षा केंद्र मेें शामिल होने से पहले मोबाइल व अन्य सामग्री बाहर रखवा ली। परीक्षा शुरू होने के बाद टीम ने चेकिंग के दौरान एक छात्र को नकल करते दबोच लिया।