फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कोर्ड का रिजल्ट आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परीक्षा के साथ-साथ यूपी बोर्ड इस बार नतीजे भी सीबीएसई से पहले घोषित करेगा। रविवार को नतीजे घोषित होंगे, जिले के 37489 परीक्षार्थियों की मेहनत का परिणाम जारी होगा। नतीजों को लेकर परीक्षार्थी, शिक्षक और अभिभावक के बीच उत्सुकता का माहौल है।
विज्ञापन

डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि जिले में 139 माध्यमिक स्कूल हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए यहां पर 47 परीक्षा केंद्र बने थे। हाईस्कूल में संस्थागत 16099 और व्यक्तिगत 2997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में संस्थागत 14114 और व्यक्तिगत 4279 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों कक्षाओं में 37489 परीक्षार्थियों की मेहनत का नतीजा रविवार को घोषित होगा। पिछले वर्ष नौ जून को नतीजे घोषित किए थे, जबकि इस बार नतीजे दो माह पहले ही जारी किए जा रहे हैं। परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही परीक्षार्थियों में उत्साह है, जबकि स्कूलों ने भी नतीजों को तैयारी की है। वहीं रिजल्ट को लेकर साइबर कैफे संचालकों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। दुकानों के बाहर भी रिजल्ट का पेपर चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन



पेपर लीक के कारण झेली बदनामी
बागपत। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो जाने के कारण जिले को बदनामी भी झेलनी पड़ी। दोबारा परीक्षा कराई गई।

पेपर लीक की चल रही जांच
बागपत। डीएम के निर्देश पर पेपर लीक मामले की जांच चल रही है। डीआईओएस ने कहा जिस स्तर से भी चूक हुई है, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें