फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम से वाहन चलाने से जीवन रहता है सुरक्षित : प्रेम प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को न्यायालय के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि वाहनों को नियम से चलाना चाहिए। इससे जीवन सुरक्षित रहता है। सभी अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को भी वाहनों को नियम से चलाने की अपील की। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि नियम से वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे है। सीट बेल्ट और हेलमेट चालकों के खिलाफ चालान किया जा रहा है। उधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट केपी सिंह ने भी अधिवक्ताओं से वाहनों को नियमों से चलाने की अपील की। इस दौरान महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, सुनील पंवार, देवेंद्र आर्य, जयवीर सिंह तोमर, नरेंद्र पंवार, ओमपाल सिंह, महेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें