फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में कर्जदार किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव के जंगल में नलकूप पर संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

किसान देशराज (40) पुत्र बारू सिंह दाहा गांव का रहने वाला था। देशराज के तहेरे भाई सोमपाल राणा ने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे देशराज घर से खेत में पानी चलाने के लिए गया था। एक घंटे बाद जब परिवार के लोग खेत में नलकूप पर पहुंचे तो देशराज का शव फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। देशराज के भाई ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसके हिस्से में 20 बीघा जमीन आती है। देशराज के दो बेटे और दो बेटी हैं। चारों बच्चे पढ़ रहे हैं। किसान ने बैंक से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वह चुका नहीं पा रहा है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। नलकूप के कमरे में रखी सीढ़ी के डंडे पर चादर से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें