फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने हाईवे पर वृद्ध को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत रोड पर हाइवे पर कार चालक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर भाग निकला। लोगों ने कार का पीछा कर सिसाना गांव में चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। हादसे में घायल हुई वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बड़ौत रोड स्थित स्थित बाहरी बस्ती बागपत निवासी वृद्ध महिला प्रेमवती मंगलवार की शाम कूड़ा डालने के लिए हाइवे पार कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा घायल हो गई। लोगों ने कार का पीछा कर सिसाना गांव में चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। कुछ गणमान्य लोगों ने बीच बचाव कर कार चालक को बचाया। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें