फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने दिए आदेश, स्कूल समय में मोबाइल नहीं चला सकेंगे मास्टरजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्कूल समय में शिक्षकों के सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने की शिकायतों के मामले में आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। बीएसए ने स्कूल समय के दौरान शिक्षकों के मोबाइल प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। गुणवत्ता परक शिक्षा दिए जाने के लिए इसे जरूरी बताया गया है। यदि कोई शिक्षक मोबाइल फोन चलाते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बीईओ को निगरानी की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

अधिकतर शिक्षकों के पास स्मार्ट फोन हैं, इनमें इंटरनेट की सुविधा भी है। जिस कारण फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर समेत अन्य सोशल साइट पर शिक्षकों के व्यस्त रहने की शिकायत बीएसए योगराज सिंह से की गई थी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल समय में शिक्षकों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने पर सख्ती से रोक लगाने का आदेश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने और प्रधानाध्यापकों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। बीएसए का कहना है कि स्कूल समय में शिक्षण के बजाए शिक्षक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जिसका असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ता है। इसीलिए यह कदम उठाया गया है।

बागपत में 674 स्कूल
बागपत। जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या 674 हैं। इनमें अधिकतर शिक्षकों के पास स्मार्ट फोन हैं। शिक्षक एक दूसरे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े हैं। बीएसए ने कहा कि जरूरी हुआ तो हेडमास्टर ही मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट फोन वालों की बनेगी सूची
बागपत। बीएसए ने बताया कि प्रत्येक माह स्मार्ट फोन वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। समय-समय पर निरीक्षण होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले सप्ताह में यह सूची बीएसए कार्यालय में जमा कराई जाएगी।

अमान्य विद्यालय बंद नहीं कराए तो बीईओ पर कार्रवाई
बागपत। बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट विद्यालयों को बंद कराने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में स्कूल बंद नहीं हुए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और शासन को भी इस संबंध में लिखा जाएगा। इसके बाद गांव-गांव में निरीक्षण किया जाएगा। विद्यालयों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान कोई भी विद्यालय संचालित होता पाया गया तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे फेल तो नपेंगे मास्टर जी
बागपत। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की क्लास के टेस्ट लिए जाएंगे। बच्चों के मूल्यांकन से ही उस क्लास को पढ़ा रहे शिक्षक के प्रयास का स्तर पता चल जाएगा। जिस शिक्षक की क्लास के बच्चे फेल होंगे, शिक्षक पर कार्रवाई होगी।

गर्मी के कारण रैली में शामिल न हो बच्चे
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की। सीडीओ चांदनी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि गर्मी के कारण रैली नहीं निकाले। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और बीमार होने का खतरा रहता है। केवल विद्यालय में बीटीसी प्रशिक्षु और शिक्षकों को नामांकन की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें