बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव के शिव मंदिर परिसर में रविवार को सत्य फाउंडेशन के तत्वावधान और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सौजन्य से आंख और कान चिकित्सा शिविर लगा, इसमें 450 रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर दवा दीं।
शिविर का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने किया। शिविर में तारा संस्थान दिल्ली से पहुंची नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नयन और डॉ. अल्पिका, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक, टेक्नीशियन पवन शर्मा, तरुण, दीपक आदि ने 450 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा दी। इसमें 345 नेत्र रोगियों को चश्मे दिए, जबकि 40 कान रोगियों को मशीन दी और आठ रोगियों का चयन मोतियाबिंद आपरेशन के लिए किया, जिन्हें आपरेशन के लिए दिल्ली ले जाया गया। शिविर में भास्कर दत्त शर्मा, योगेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, राजीव तोमर एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह, महक सिंह, मित्रपाल, राजवीर सिंह, रोहित चौधरी, देशवीर, रणवीर सिंह, योगी प्रवीण आदि रहे।