बड़ौत (बागपत)।
किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों को बढ़ाकर किसानों, मजदूरों और गरीब की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का काम किया है।
वे रविवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसानों के हकों के लिए संघर्ष कर रहा है और जब तक किसानों के एक-एक मांग पूरी नहीं हो जाती, संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने किसानों को एकजुट होकर प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दर, आवारा गोवंश के लिए गोशाला का निर्माण, ऋण मोचन योजना के तहत लिए ऋण को खत्म करने, चौधरी चरण सिंह नहर परियोजना 7 करोड़ से 107 करोड़ रुपये लगने के बाद निर्माण पूरा न करने आदि समस्याओं पर मंथन किया और प्रदेश के सीएम को पत्र भेजने का निर्णय लिया। इसकी अध्यक्षता सुमेर सिंह आर्य ने की। संचालन बलजोर सिंह ने किया। इसमें सुरेश पाल, ब्रजपाल, चौधरी राज सिंह, जगपाल, विक्रम सिंह आर्य, महक सिंह, अशोक, धीर सिंह तोमर आदि रहे।