शौचालय है शान हमारी, छू मंतर होती बीमारी हमारी
बड़ौत (बागपत)। खंड विकास कार्यालय के तहत पड़ने वाले बड़का में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ सचिव सतीश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि इरफान ने किया। उन्होंने खुले में शौच जाने से फैलने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मौजूद बच्चों ने गांव-गांव की हालत ऐसी, बीच सड़क पर बेटी बैठी, शौचालय है शान हमारी छू मंतर होती बीमारी आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। इसमें अक्षय, जमील, मेहरबान, जावेद, महबूब, उस्मान, रुकसाना, मोमीना, मोनिका शामिल रहे। ब्यूरो