बड़ौत (बागपत)।
विजयी भव क्रिकेट एकेडमी पर रविवार को लायंस और टाइगर्स क्लब के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमेें लायंस क्लब ने टाइगर्स क्लब को हराकर जीत हासिल की।
मैच का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन सतीश मान और कोच सुधीर आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
कोच ने बताया कि टास जीतकर लायंस के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 257 रन बनाए। इसमें वैभव ने 123, हर्षित ने 42, अश्वनी ने 30 और अनिकेत ने 20 रनों का योगदान दिया। टाइगर्स की ओर से अमर ने 3, आकाश और इरशाद ने 2-2 एवं आदित्य, वंशुल, जहिद ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर्स क्लब की टीम 209 रनों पर सिमट गयी। इसमें आकाश ने 69, अमर ने 24, इरशाद ने 15 रनो का योगदान दिया। लायंस की ओर से हर्षित ने 3, वैभव ने 2, भोला और अश्वनी ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ दा मैच वैभव रहे। एंपायर शकील और शाहिद ने की। स्कोरर इमरान ने की। विजेता टीम को चेयरमैन और कोच ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।