बड़ौत (बागपत)। रविवार को आठवीं देवी महागौरी और नौवीं देवी सिद्धिदात्री की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराने के पश्चात उपहार भेंट किए। मंदिरों में पुजारियों ने कथाएं सुनाई। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। ब्यूरो